Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 31 अगस्‍त, 2026 का राशिफल

मेष

निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें। इस समय थोड़ा सतर्क रहें। काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

वृष

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।

मिथुन

रुके कार्यों में गति आयेगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आप के पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा।

कर्क

किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

सिंह

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

कन्या

आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्य स्थल पर कुछ कर्मचारी विरोध कर सकते है।

तुला

अध्ययन में अवरोध आ सकते है। कार्य स्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवन साथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है। विवाद नहीं करें।

वृश्चिक

पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन संभव है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में वृद्धजन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रकट कर सकते हैं।

धनु

समय रहते अपने मन की बात कह दें। यदि आप सच्चे हैं, तो सफलता मिलेगी। आपके सीधेपन का लोग फायदा उठायेंगे, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के योग हैं।

मकर

कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय लें। बीती बातों को लेकर समय बर्बाद नहीं करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। धन लाभ संभव है। यात्रा संभव है।

कुंभ

धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।

मीन

वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। यात्रा का योग है। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते उचित विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *