- Horoscope : 8 जुलाई, 2026 का राशिफल
मेष
सोचते कुछ हैं और होता कुछ है। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान संभव है। बिना योजना बनाए लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे।

वृष
मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश और लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आयेगी।
मिथुन
लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बनेंगे। भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।
कर्क
सोचने समझने की शक्ति में कमी आयेगी। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धन लाभ के अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं।
सिंह
परिवार में बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा। संयम से काम लें। मौन ही लाभदायक होगा। यात्रा में सावधानी बरतने की जरूरत है।
कन्या
समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता हैं। पुराने रोग उभरने की आशंका है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा।
तुला
पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त हैं। संपति के विवाद समाप्त होंगे।
वृश्चिक
आहार व्यवहार में तालमेल बनाये रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखेगा। उदर रोग से पीडि़त रहेंगे, दिन मध्यम है।
धनु
समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलों में गति आयेगी। व्यापारिक व्यस्यता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। यात्रा टालें।
मकर
स्त्री पक्ष से लाभ के योग हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच के परे काम हो रहे हैं। अचानक धन लाभ संभव है। करियर में बदलाव आयेगा।
कुंभ
किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होगी। आज धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।
मीन
समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापार बदलने की जल्दबाजी नहीं करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

