बुरे फंसे भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, सपा ने भेजा मानहानि का नोटिस, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे अपने बयानों के लिए अक्‍सर चर्चा में रहते हैं। इस बार अपने बयानों को लेकर वह फंस गए हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उन्‍हें मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

विवाद की मुख्य वजह

अयोध्या में कथित तौर पर मंदिर के चढ़ावे/चंदे की गड़बड़ी का एक मामला सामने आया था, जिसमें मुख्य आरोपी टिन्नू यादव है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर आरोपी टिन्नू यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रिश्तों को लेकर कुछ दावे किए और आपत्तिजनक पोस्ट किया।

चेतावनी से नोटिस तक

सपा ने इस पूरे मामले पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। अखिलेश यादव ने निशिकांत दुबे को चेतावनी देते हुए ‘X’ पर लिखा था कि संसदीय मर्यादा और सामाजिक शिष्टाचार का सम्मान करते हुए वे अपनी इस “झूठी पोस्ट” को 10 मिनट के भीतर हटा लें, नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करने वाले अन्य लोगों से भी माफी मांगने को कहा था।

थाने पहुंची सपा

जब पोस्ट नहीं हटाई गई, तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचे। निशिकांत दुबे के खिलाफ आपराधिक मानहानि के तहत एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर (शिकायत) दी। इसके साथ ही, पार्टी की ओर से उन्हें मानहानि का कानूनी नोटिस भी थमाया गया।

सांसद का पलटवार

नोटिस और पुलिस शिकायत पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। लिखा, “अखिलेश जी, इस तरह के वकील लोग आपको बेइज्जत कर रहे हैं। मानहानि यदि आपकी हुई है, तो कानूनन नोटिस भी आपकी तरफ से ही आना चाहिए। भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत खुद अखिलेश यादव जी को थाने जाकर शिकायत दर्ज करानी होगी। कानून का पालन करिए।”

नियमों की जानकारी

निशिकांत दुबे ने यह भी कहा कि वे इस कानून को बनाने वाली संसदीय समिति के सदस्य रहे हैं। इसलिए उन्हें नियमों की अच्छी जानकारी है। उन्होंने अखिलेश यादव को घेरते हुए यह भी सवाल पूछा कि “1990 में रामभक्तों पर गोली किसने चलवाई थी? मैं अदालत जाऊंगा।”

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *