Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 20 मई, 2026 का राशिफल

मेष

तनाव व चिंता हावी रहेगी। प्रोफेशन में परिवर्तन की कामना करेंगे। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी।

वृष

व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

मिथुन

रोज़ नई योजना बनती है, पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता और तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

कर्क

नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। किसी भी विवाद से बचें।

सिंह

दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

कन्या

किसी भी कीमत पर झुकना आपको पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

तुला

करियर को लेकर ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे।

वृश्चिक

समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच-विचार कर व्यापार करें।

धनु

हौसले से ही उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करने पड़ेंगे।

मकर

कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। गलती से बने काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा।

कुंभ

बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। कहीं से पुराना फंसा हुआ पैसा मिलने के चांस बनेंगे।

मीन

किसी से भी विवाद नहीं करें। अधिकारों का गलत प्रयोग ना करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। मेहनत से उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। निवेश आदि कार्य में सफल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *