पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण को लेकर बड़ा बदलाव, जानें पूरा मामला

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में OBC आरक्षण को लेकर बड़ा कानूनी बदलाव सामने आया है। राज्य की नई भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका वापस ले लिया है। यह याचिका कलकत्‍ता हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ दायर की गई थी, जिसमें 2010 के बाद OBC सूची में शामिल 77 समुदायों की मान्यता रद्द कर दी गई थी।

अब राज्य सरकार ने 66 OBC समुदायों की नई सूची अधिसूचित की है। रिपोर्टों के अनुसार, इस सूची में 62 हिंदू और 4 मुस्लिम समुदाय शामिल हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम अदालत के निर्देशों और संवैधानिक मानकों के अनुसार उठाया गया है।

साल, 2024 का हाई कोर्ट फैसला दिया था कि 2010 से 2012 के बीच जिन 77 समुदायों को OBC दर्जा दिया गया था, उनमें से 75 मुस्लिम समुदाय थे। उन्हें शामिल करने की प्रक्रिया में “धर्म” प्रमुख आधार बनता दिख रहा था। अदालत ने इसे संविधान के अनुरूप नहीं माना था।

नई भाजपा सरकार ने कहा है कि OBC वर्गीकरण केवल सामाजिक और शैक्षणिक पिछड़ेपन के आधार पर होगा, ना कि धार्मिक पहचान पर। इसी क्रम में सरकार ने पुरानी OBC श्रेणियों की समीक्षा और पुनर्गठन शुरू किया है।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि पिछली सरकार ने सामाजिक-आर्थिक सर्वे के आधार पर समुदायों को OBC सूची में शामिल किया था। भाजपा इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *