
- Horoscope : 5 अक्टूबर, 2026 का राशिफल
मेष
कारोबार में नया अनुबंध होगा, जो लाभदायक रहेगा। भूमि भवन पर निवेश संभव है। अकारण हो रहे पारिवारिक विवादों का अंत होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय विस्तार के योग है।
वृष
माता के स्वास्थ में सुधार होगा। बुरी संगत का साथ छोड़ दें अन्यथा बाद में बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
मिथुन
झूठ बोलने से बचें, नहीं तो बड़ी मुसीबत आ सकती है। अनाज तिलहन कपास और खनिज के व्यवसाय से जुड़े लोग लाभ अर्जित करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े लोग सतर्कता से निवेश करें।
कर्क
दूसरे की खुशी के लिए अपने सपनों के साथ समझौता करना पड़ेगा। आजीविका के लिए यात्रा करनी होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। बहनों के साथ संबंध कमजोर रहेंगे।
सिंह
नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। मामा परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में अकस्मात बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। संतान की उन्नति होगी।
कन्या
जीवनसाथी का व्यवहार देख कर दुखी होंगे। व्यवसाय स्थल पर साज-सज्जा पर धन लगेगा। आलसी प्रवृत्ति के कारण बने काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं।
तुला
परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेन पड़ेगे। संचित धन का उपयोग सतर्कतापूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है।
वृश्चिक
करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा संभव है। अच्छे काम की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से होगा। बाधा दूर हो सकती है।
धनु
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूसरे के मामलों में ना पड़ें। नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगे अपनी राय ना दें। पिता से गंभीर विषय पर चर्चा होगी।
मकर
धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
कुंभ
मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न रहेगा। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। कुछ खरीद सकते हैं।
मीन
आप बहुत जल्दी भावुकता में आ जाते हैं। दूसरों को अपने राज बताने से बचें। कम और अच्छा बोलें। आर्थिक लाभ संभव है। मांगलिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका रहेगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

