- कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सत्संग सभा की हुई बैठक
रांची। शहीदी गुरुपर्व के उपलक्ष्य में गुरु नानक सत्संग सभा 20 और 21 जून को विशेष दीवान सजाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को सत्संग सभा ने सत्संग सभा के कार्यालय में बैठक बुलाई। गुरु नानक सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें सर्वसमिति से तय किया गया कि पहला दीवान 20 जून को शाम 8 से रात 11 बजे तक और दूसरा दीवान 21 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक सजाया जाएगा। इसमें शिरकत करने के लिए सिख पंथ की महान शख्शियत बीबी जसप्रीत कौर पटियाला वाले विशेष रूप से पधार रही हैं।
दोनों दीवानों की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा। बैठक में सदस्यों के बीच जिम्मेवारियों का बंटवारा भी किया गया। बैठक का संचालन सत्संग सभा के सचिव सुरेश मिड्ढा ने किया। धन्यवाद मनीष मिड्ढा ने किया। सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा ने शहर के तमाम सिख धर्मावलंबियों से शहीदी गुरुपर्व में शामिल होने का आह्वान किया है।
बैठक में हरगोबिंद सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, नरेश पपनेजा, अशोक गेरा, लेखराज अरोड़ा, अमरजीत गिरधर, हरीश मिड्ढा, किशन गिरधर, मनीष गिरधर, रमेश पपनेजा, इन्दर मिढ़ा, रमेश गिरधर, अश्विनी सुखीजा, महेंद्र अरोड़ा, आशु मिढ़ा, अशोक मुंजाल, बसंत काठपाल, कमल मुंजाल, राकेश गिरधर, हरजीत बेदी, महेश सुखीजा, अनूप गिरधर उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

