

- दो अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक सेवाएं भी शुरू
जमशेदपुर। टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ने अपने जॉइंट रिप्लेसमेंट और ऑर्थोपेडिक्स विभाग को मजबूत करते हुए दो नए समर्पित स्पेशलिटी क्लिनिक लॉन्च किए हैं। इसके साथ ही टीएमएच रोबोटिक-असिस्टेड जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी शुरू करने वाला झारखंड का पहला स्वास्थ्य संस्थान बन गया है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज उनके घर के पास ही उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए बड़े महानगरों की ओर न जाना पड़े। यह पूरी योजना ऑर्थोपेडिक्स विभाग के प्रमुख डॉ. जयंत कुमार लायक के नेतृत्व में तैयार की गई है।


हैंड ट्रॉमा क्लिनिक
औद्योगिक और शहरी क्षेत्र होने के कारण हाथ और कलाई की चोटें विकलांगता का बड़ा कारण बनती हैं। इसका नेतृत्व डॉ. कुमार राहुल और डॉ. चिरंजीव मिश्रा कर रहे।
यहां हाथ और कलाई के फ्रैक्चर, टेंडन व नर्व इंजरी, क्रश इंजरी और इन्फेक्शन का इलाज होगा। इसकी विशेषताएं सर्जरी के साथ-साथ फिजियोथेरेपी और ऑक्यूपेशनल रीहैबिलिटेशन का एकीकृत मॉडल, जिससे मरीज जल्द काम पर लौट सकें।

ऑर्थोपेडिक ऑन्कोलॉजी क्लिनिक
हड्डी और सॉफ्ट टिश्यू के ट्यूमर (कैंसर व नॉन-कैंसर) के इलाज के लिए अब बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। इसका नेतृत्व: डॉ. आयुष चौधरी और डॉ. तेजस वी. शेट्टी करेंगे।
यहां मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट और पैथोलॉजिस्ट के साथ मिलकर कस्टमाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान की सुविधाएं हैं। इसकी विशेषता लिम्ब-साल्वेज (अंग बचाने वाली) और रीकंस्ट्रक्टिव प्रक्रियाओं के जरिए मरीज की गतिशीलता बनाए रखने पर ध्यान है।
एक नया कीर्तिमान रचा
टीएमएच के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने सफलतापूर्वक तीन रोबोटिक-असिस्टेड जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर राज्य में एक नया कीर्तिमान रचा है। इस तकनीक की मदद से इम्प्लांट को सटीक जगह पर फिट किया जाता है। इससे मरीजों को कम दर्द, बेहतर रिकवरी और प्राकृतिक मूवमेंट का अनुभव मिलता है।
मरीजों को बड़ी राहत
जमशेदपुर के साथ-साथ कोल्हान, रांची, बोकारो और पड़ोसी जिलों के मरीजों को अब अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक देखभाल सीधे उपलब्ध होगी। टीएमएच की इस पहल से इलाज में होने वाली देरी कम होगी। मरीजों का जीवन स्तर बेहतर होगा।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



