

- प्राप्त शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन शुक्रवार को किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई। उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।


सदर प्रखंड के अन्नराज नावाडीह निवासी सविता देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि वे गढ़वा जिला के स्थाई निवासी हैं तथा उन्हें रहने के लिए कोई पक्का मकान नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति के लिए उन्होंने कई बार प्रखंड कार्यालय एवं जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया परंतु उनके आवेदन पर कोई विचार नहीं किया गया।
खरौंधी प्रखंड के सिसरी निवासी फेकनी देवी ने भी सरकारी आवास के लाभ के लिए आवेदन समर्पित किया है। आंगनबाड़ी सेविका के चयन में दिव्यांग आरक्षण का लाभ दिलाने के संबंध में धुरकी प्रखंड के रक्सी निवासी सबरा बानो ने आवेदन समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि वे 70% दिव्यांग है। आंगनबाड़ी सेविका के चयन में उन्हें किसी प्रकार के आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। एकलव्य विद्यालय भंडरिया में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के चयन के संबंध में भंडरिया प्रखंड के सावित्री देवी द्वारा आवेदन समर्पित किया गया है।

खतुना इंडियन ग्रामीण वितरण चामा गैस एजेंसी द्वारा फ्रॉड करने के संबंध में मेराल के गोंदा निवासी कमलेश कुमार ने शिकायत की। उन्होंने बताया कि उक्त एजेंसी द्वारा उनकी पत्नी आशा देवी के नाम से गैस कनेक्शन की स्वीकृति कर बहुत दिनों से ब्लैकमेल किया जा रहा है और ₹10000 की मांग की जा रही है। उक्त राशि नहीं देने पर गैस उपभोक्ता से नाम हटाने की धमकी दी जाती है। अत: उन्होंने उपरोक्त गैस एजेंसी पर उचित कार्रवाई करते हुए मामले का निष्पादन करने का अनुरोध किया है।
इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री मिश्रा द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही संबंधित विभागों के कार्यालय प्रधान को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आमजनों से प्राप्त शिकायतों व समस्याओं को निष्पादित करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गयें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



