

रांची। सीएमपीडीआई के सीएमडी मनोज कुमार ने संस्थान के खेल मैदान में तीन-दिवसीय गोंदवाना क्लब क्रिकेट लीग-2025 टूर्नामेंट का उद्घाटन 28 फरवरी को किया। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इस टूर्नामेंट में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक मैच में एक महिला खिलाड़ी अनिवार्य रूप से खेलेंगी और एक ओवर महिलाओं को समर्पित होगा, जहां महिला खिलाड़ी विशेष रूप से गेंदबाजी और बल्लेबाजी करेंगी।

इस अवसर पर कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्षा श्रीमती रूपाली गुप्ता, वरीय सलाहकार (माइनिंग) एके राणा, महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK



