Gas Cylinder Rate : गैस सिलेंडर के दाम 994 रुपये बढ़े, जानें झारखंड की कीमत

झारखंड
Spread the love

Gas Cylinder Rate : रांची। पेट्रोलियम कंपनि‍यों ने गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम में 994 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमत 1 मई, 2026 से लागू हो गई है।

कमर्शियल सिलेंडर महंगा

पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। यह बढ़ोतरी ईराम-अमेरिका युद्ध से उपजे हालात के मद्देनजर हो रही है। मई में भी इसकी कीमत बढ़ाई गई है। अप्रैल, 2026 में इसकी कीमत 2256.50 रुपये थी। एक मई, 2026 को कीमत 994 रुपये बढ़कर 3250.50 रुपये हो गई।

घरेलू के दाम स्थिर

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपये हो गई थी। नई कीमत 6 अप्रैल, 2025 से लागू थी। इसके बाद इसके दाम नहीं बढ़े थे। 7 मार्च, 2026 को इसकी कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। तब घरेलू सिलेंडर के दाम 970.50 रुपये हो गये थे। मई, 2026 में भी यही कीमत चुकानी होगी।

5 केजी के दाम

कंपनी के अनुसार 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 8 अप्रैल, 2025 को बढ़ाकर 339.50 रुपये कर दी गई थी। दाम 7 मार्च, 2026 से बढ़कर 361.50 रुपये कर दिया गया था। मई, 2026 में 361 रुपये देने होंगे।

10 केजी की कीमत

पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत 8 अप्रैल, 2025 को बढ़ाकर 658.50 कर दी गई थी। 7 मार्च, 2026 को इसके दाम बढ़ाकर 700.50 रुपये कर दिये गये थे। फिलहाल, इसके दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। मई में यही दाम देना होगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230