विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के विरुद्ध जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार और अधीक्षक उत्पाद संजीत देव के पर्यवेक्षण में 5 मई 2026 को एक विशेष छापेमारी अभियान संचालित किया गया।
यह अभियान बरडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम सुखनदी एवं मझिआंव थाना क्षेत्र के ग्राम दुबे तहले में चलाया गया। छापेमारी के दौरान प्रशासनिक टीम ने सक्रियता दिखाते हुए अवैध चुलाई शराब के निर्माण स्थलों पर कार्रवाई करते हुए चार भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। मौके से लगभग 120 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई, जबकि शराब निर्माण में प्रयुक्त जावा-महुआ करीब 1500 किलोग्राम को तत्काल नष्ट कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान एक अवैध शराब भट्ठी संचालक आशीष कुमार, निवासी दुबे तहले, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, इस मामले में संलिप्त अन्य तीन आरोपित-बिगु राम (दुबे तहले), लालमन यादव (सुखनदी) एवं विनय यादव (सुखनदी) के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत फरार अभियोग दर्ज किया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अवैध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि समाज को नशामुक्त, सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाया जा सके।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

