

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 4 अगस्त की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर उनके बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर साझा किया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…’

शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी, 1944 को हुआ था। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष है। वर्ष 2004 में मनमोहन सिंह की सरकार में वे कोयला मंत्री बने। हालांकि चिरूडीह कांड के सिलसिले में गिरफ़्तारी का वारंट जारी होने के बाद उन्हें केन्द्रीय मंत्रीमंडल से 24 जुलाई, 2004 को इस्तीफ़ा देना पड़ा। वे झारखंड के दुमका लोकसभा सीट से छठी बार सांसद चुने गये।
श्री सोरेन के राजनैतिक जीवन की शुरुआत 1970 में हुई। शिबू पहली बार 1977 में लोकसभा के लिये चुनाव में खड़े हुए, परंतु पराजित हुए। वे 1980 में लोक सभा चुनाव जीते। इसके बाद क्रमश: 1986, 1989, 1991, 1996 में भी चुनाव जीते। 10 अप्रैल 2002 से 2 जून 2002 तक वे राज्यसभा के सदस्य रहे। 2004 में वे दुमका से लोकसभा के लिये चुने गये।

सन 2005 में झारखंड विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री बने, परंतु बहुमत साबित नहीं कर सकने के कारण कुछ दिनों के पश्चात ही उन्हें इस्तीफ़ा देना पड़ा। वे तीन बार अल्प समय के लिए मुख्यमंत्री रहे। वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK



