मोहर्रम को लेकर बिशुनपुरा में फ्लैग मार्च, प्रशासन अलर्ट

झारखंड
Spread the love

विश्‍वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं चौकीदार शामिल रहे।

फ्लैग मार्च बिशुनपुरा थाना परिसर से शुरू होकर अहमर, महुली, गांधी चौक, नई बाजार, ब्लॉक मोड़ सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचा। इसके बाद मार्च कामता, पिपरीकला और पतिहारी क्षेत्रों में भी निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मोहर्रम मनाने की अपील की।

पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद ने कहा कि मोहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पर्व को लेकर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

थाना प्रभारी राहुल सिंह ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।

फ्लैग मार्च में बिशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह, श्री बंशीधर नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान एवं चौकीदार मौजूद थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान क्षेत्र में लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230