रांची। धनबाद में 5वीं झारखंड स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 16 मई को हुआ। इसमें रांची जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में रांची के 5 खिलाड़ियों शिवदत्त लोहरा, अंश कुमार सिंह, तेजस्वी कुमार, साक्षी कुमारी एवं रौनिका राशि ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दो-दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता, कोच मो इबरार कुरैशी, पूरे जिले में खुशी है। सभी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
कोच इबरार कुरैशी ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी झारखंड और रांची का नाम रोशन करेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

