

पटना। हैरान कर देने वाली खबर बिहार की राजधानी पटना से सामने आयी है। रेलवे पुलिस ने राजेंद्र नगर पटना क्लोन एक्सप्रेस से एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की दोपहर वह बिना टिकट वाले यात्रियों और सीट उपलब्ध कराने के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था।
गिरफ्तार युवक लखीसराय का रहने वाला है। टीटीई की ड्रेस पहने हुआ था। इससे रेलवे का फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किया गया है। लखीसराय के पिपरिया ब्लॉक के गांव रामचंद्रपुर का निगम कुमार इस ट्रेन के वातानुकूलित कोच में नई दिल्ली से सवार हुआ। वह अपने घर जा रहा था। इस दौरान अवैध वसूली भी की।

गाजियाबाद स्टेशन निकलने के बाद टीटीई सुनील कुमार ने जानकारी की तो निगम कुमार ने खुद को टीटीई बताया। रेलवे का पहचान पत्र भी दिखाया। सुनील को शक हो गया। उन्होंने पटना के रेलवे स्टाफ के बारे में जानकारी दी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर रेलवे कंट्रोल के अधिकारियों को जानकारी दी गई।
ट्रेन के अलीगढ़ पहुंचने पर जीआरपी ने निगम कुमार को ट्रेन से उतार लिया। टीटीई सुनील कुमार ने फर्जी टीटीई निगम कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

अलीगढ़ जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि फर्जी टीटीई निगम के पास से फर्जी पहचान पत्र, टीटीई की ड्रेस व नकदी बरामद हुई। इसे जेल भेज दिया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK



