- सभी नागरिक सजग और सतर्क रहें
- शीघ्र जिला प्रशासन को सूचित करें
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिला के उपायुक्त कुमार ताराचंद के नाम व फोटो का प्रयोग कर असामाजिक तत्वों ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाया है। इससे उनके नाम और पद का दुरुपयोग कर भ्रामक मैसेज भेजे जा रहे हैं।
लोहरदगा जिला प्रशासन ऐसे फेक फेसबुक आईडी के दुरुपयोग से सभी नागरिक को सतर्क और सजग रहने की हिदायत देता है। ऐसे किसी संदेश पर विश्वास न करें और ना ही अपनी प्रतिक्रिया दें।
किसी के द्वारा कुमार ताराचंद का नाम इस्तेमाल कर सीआरपीएफ ऑफिसर का पुराना फर्नीचर बेचने से संबंधित मैसेज किया जा रहा है। इस तरह के फर्जी मैसेज यदि किसी के द्वारा किया जाता है तो अविलंब इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें।
साथ ही जिला प्रशासन लोहरदगा इस आई डी के दुरुपयोग करने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी कर रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

