कोलकाता। चुनाव आयोग ने बंगाल में बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव की घोषणा होने के बाद आयोग ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जे.पी. मीना को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद आयोग ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया। आयोग ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जे. पी. मीना को उनके पद से हटा दिया है।
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में होने वाले 2026 विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद यह कार्रवाई की।
आयोग का कहना है कि चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बदलाव जरूरी है।
इसी कारण राज्य सरकार के दो सबसे वरिष्ठ अधिकारियों को उनके पदों से हटाकर चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारियों से दूर कर दिया गया।
दुष्यंत नारियाला को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह 1993 बैच की अधिकारी है।
इसी तरह संगमित्रा घोष को गृह एवं हिल अफेयर्स विभाग की नई प्रमुख सचिव बनाया गया है। वह 1997 बैच की अधिकारी है।
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 को होने हैं। मतगणना 4 मई 2026 को होगी।
राज्य में पहले से ही चुनाव आयोग और ममता बनर्जी सरकार के बीच मतदाता सूची संशोधन को लेकर तनाव चल रहा है।
इस मामले पर बीजेपी अध्यक्ष और सांसद सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल के प्रशासन का राजनीतिकरण हो चुका है। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की पूरी अनुपस्थिति है। जनता की कोई सुनवाई नहीं है।
सांसद ने कहा कि यहां चुनाव पूर्व हिंसा होती है जिसमें पश्चिम बंगाल प्रशासन की कितनी जिम्मेदारी है वो यहां की जनता जानती है। इसलिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा दृष्टि से कार्रवाई की है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

