यंग आइडियाथॉन-2026 में डॉ. तनवीर अहमद हुए सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। बीआईटी, मेसरा में आयोजित यंग आईडियाथान-2026 में एमएमके हाई स्कूल, बरियातू के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद को सम्‍मानित किया गया। उन्‍हें स्मृति-चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शिक्षाविदों एवं नवाचार से जुड़े विशेषज्ञों की उपस्थिति में डॉ. तनवीर अहमद ने विचार रखें। अपने संबोधन में झारखंड में मानव-हाथी संघर्ष को कम करने और हाथियों के संरक्षण के लिए आधुनिक तकनीक एवं नवाचार आधारित समाधान प्रस्तुत किए।

डॉ अहमद ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), जीपीएस आधारित स्थान-निगरानी प्रणाली, ड्रोन द्वारा निगरानी, स्मार्ट चेतावनी प्रणाली और मोबाइल ऐप उपं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से हाथियों की गतिविधियों की समय पर जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जा सकती है।

इससे मानव एवं वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा हाथियों के प्राकृतिक आवास के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *