WhatsApp मैसेज भेजने के नियमों में कल से बड़ा बदलाव, जानें

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। Meta अपने पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp के Business Messaging सिस्टम में 1 अक्टूबर 2026 से बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब WhatsApp Business Platform का इस्तेमाल करने वालों को कुछ मैसेज के लिए लगभग 14 पैसे प्रति मैसेज के हिसाब से शुल्क देना होगा।

क्या बदलेगा 1 अक्टूबर से

अब तक कंपनियां ग्राहकों के मैसेज का जवाब 24 घंटे की ‘Customer Service Window’ के दौरान मुफ्त में दे पाती थीं। इस समय सीमा में भेजे जाने वाले Utility मैसेज (जैसे- ऑर्डर कन्फर्मेशन, डिलीवरी अपडेट) भी फ्री थे। 1 अक्टूबर 2026 से इसमें दो प्रमुख बदलाव किए जा रहे हैं।

Utility मैसेज पर चार्ज

24 घंटे की विंडो के अंदर भेजे जाने वाले Utility मैसेज अब फ्री नहीं रहेंगे। हर बिजनेस फोन नंबर को प्रति माह केवल 1,000 फ्री सर्विस मैसेज (Customer Service Replies) ही मिलेंगे। इस लिमिट के खत्म होने के बाद अतिरिक्त मैसेज पर चार्ज लगेगा।

आम यूजर्स पर प्रभाव

आम यूजर्स पूरी तरह फ्री है। दोस्तों, रिश्तेदारों या किसी बिजनेस अकाउंट से चैट करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। ग्राहकों के लिए सेवाएं पहले की तरह पूरी तरह मुफ्त रहेंगी।

अगर कोई ग्राहक Facebook या Instagram पर दिख रहे ‘Click-to-WhatsApp’ विज्ञापन पर क्लिक करके बिजनेस को मैसेज करता है, तो उसके बाद मिलने वाली 72 घंटे की फ्री विंडो की सुविधा जारी रहेगी। इस दौरान बिजनेस को शुल्क नहीं देना होगा।

ये है नया प्रावधान

नए नियम के तहत कंपनियों, ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स, बैंकों और स्टार्ट-अप्स को मैसेजों के लिए पैसे चुकाने होंगे। हालांकि, इस बदलाव का आम WhatsApp इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *