गोल्ड मेडलि‍स्‍ट सरवरी परवीन को स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्‍मानित

Uncategorized
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। रांची जिले के कांके प्रखंड के हुसीर गांव की बेटी सरवरी परवीन ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष से एक शानदार मिसाल पेश की है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के एमए उर्दू (सत्र 2024-26) में टॉप कर उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया। अपने परिवार एवं गांव का नाम रोशन किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सरवरी परवीन को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आर्थिक कठिनाइयों और पिता के निधन के बाद भी उन्होंने जिस जज़्बे के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी, वह हर युवा के लिए प्रेरणा है।

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि प्रतिभाशाली बेटियों को आगे बढ़ने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

सरवरी परवीन की सफलता सिर्फ एक गोल्ड मेडल नहीं, बल्कि संघर्ष पर मेहनत की जीत है। बेटियां आगे बढ़ेंगी, तभी समाज और झारखंड आगे बढ़ेगा।

मौके पर रिजवान क्रांतिकारी, हुसिर अंजुमन कमिटी के सदर सुलेमान अंसारी, सेक्रेटरी नसीम अंसारी, नेसार अहमद, एकरामुल अंसारी, असगरी खातून, मोबीन अंसारी, रकीबुल अंसारी मौजूद थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *