प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय में डॉ. बी.पी. केशरी की जयंती मनाई गई

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। शिक्षाविद, इतिहासकार, झारखंड आंदोलनकारी एवं समाजसेवी डॉ. बी.पी. केशरी की 94वीं जयंती पिठोरिया स्थित प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

मुख्य वक्ता डॉ हरीश कुमार चौर ने कहा कि आज का दिन केवल एक महान विभूति को स्मरण करने का नहीं, बल्कि उनके विचारों, मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि डॉ. बी.पी. केशरी ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि यदि व्यक्ति समाज, संस्कृति और भाषा के प्रति समर्पित हो, तो उसका कार्य पीढ़ियों तक प्रेरणा का स्रोत बना रहता है। उन्होंने झारखंड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं, विशेषकर नागपुरी भाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए जो कार्य किए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।

सुजीत कुमार केशरी ने कहा कि झारखंड सदैव डॉ. बी.पी. केशरी का ऋणी रहेगा। उनकी पूरी जिंदगी सादगी और सत्यवादिता को समर्पित रही। उनकी साधना, शोध और सामाजिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का प्रकाशस्तंभ बने रहेंगे।

इस मौके पर पिठोरिया एजुकेशनल फाउंडेशन के निदेशक सुजीत कुमार केशरी, शेखर कुमार और दीपक चौरसिया के द्वारा घोषणा की गई कि मैट्रिक परीक्षा 2026 ई. में 92 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं रोशनी कुमारी (94.4) और शैली कुमारी (93.2) को 15 अगस्त, 2026 को डॉ बीपी केशरी प्रतिभा सम्मान के तहत पांच-पांच हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में रामलगन महली, राजेश साहू, मुकेश कुमार केशरी, प्रधानाध्यापक विजय कुमार पांडेय, नीरज कुमार देव, सचित राणा, रंजीत तिर्की, संगीता केशरी, सुशित, आशीष, विनय, अमृता, प्रियंका,सरिता, सोबिता, मोनिका, शबनम,हेमा, मार्गेट, अनूप , आरती, नित्या, शिवानी, सावधानी कुजुर एवं रानी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *