लायंस क्लब ऑफ़ रांची ईस्ट ने पहाड़ी मंदिर ट्रस्ट को प्रदान किया वॉकी टॉकी

झारखंड सरोकार
Spread the love

  • लायंस इंटरनेशनल का सेवा वर्ष प्रारंभ, हुए कई कार्यक्रम

रांची। लायंस इंटरनेशनल के सेवा वर्ष की शुरुआत लायंस क्लब ऑफ़ रांची ईस्ट ने रांची पहाड़ी मंदिर ट्रस्ट को 12 सेट वॉकी टॉकी प्रदान कर सेवा कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर लायंस इंटरनेशनल जिला 322ए प्रथम उपजिलापाल कंचन साहू की उपस्थिति में मंदिर समिति के सदस्य एवं क्लब के अध्यक्ष सुनील माथुर एवं अन्य की उपस्थित थे।

कंचन साहू ने कहा कि मंदिर के शीर्ष पर स्वयंसेवक एवं कार्यालय से सीधा संवाद स्थापित हो पाएगा। सदस्यों ने प्रातः काल मंदिर में पूजा आरती के बाद पौधे लगाए। इस अवसर पर क्लब के सचिव रामकृष्ण, पूर्व अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल, भारतेंदु झा, अमित कुमार, रवि आनंद, शायरी अग्रवाल, अमरचंद बेंगानी, बिनोद सिंह भी उपस्थित थे।

अपराह्न में कोकर स्थित लायंस ईस्ट निरामया अस्पताल में डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉक्टर्स लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ अखिलेश प्रसाद, डॉ ओपी नारायण, डॉ मीणा नारायण, डॉ अंजना झा, डॉ एके पाठक, डॉ आरके सिंह, डॉ ऋषि, डॉ महादेव, डॉ श्वेता, डॉ गरिमा प्रकाश, डॉ दीक्षा, डॉ मनोज, डॉ सौरभ, डॉ ऋषभ, डॉ माधुरी आदि प्रमुख हैं।

सीए दिवस के अवसर पर सीए पारस थापा को भी सम्मानित किया गया। मौके पर कंचन साहू ने कहा कि ईश्वर ने इन्हें हमारी सेवा के लिए अपना प्रतिनिधि बना कर भेजा है। इसलिए ये सम्मानित हैं।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, पूर्व जिलापाल राजीव लोचन, निरामया अस्पताल के चेयरमेन राजेश गुप्ता, प्रोजेक्ट प्रभारी रतन लाल अग्रवाल एवं पारस थापा, पूर्व अध्यक्ष सुन्दरलाल रामसिसरिया, भारतेंदु झा, रूपेंद्र कुमार, आशीष खेमका सहित कई सदस्‍य उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *