

- मोहर्रम पर ढोल, बैंड, डीजे या नाच-गान पर पूर्ण रूप से रोक
रांची। शादी में अब डीजे नहीं बजेगा। पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे। शादी में 40 से अधिक लोगों को बारात ले जाने और बारात बुलाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय झारखंड की राजधानी रांची के कांके प्रखंड के कोकदोरो इस्लामपुर गांव में लिया गया है।
गांव के मुस्लिम वैवाहिक आयोजनों में अब डीजे बजाने, पटाखा फोड़ने, शादी में 40 से अधिक लोगों को बारात ले जाने और बारात बुलाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। शादी सहित दूसरे मौकों पर फिजूलखर्ची से दूर रहने की हिदायत अंजुमन ने दी गई है। अंजुमन के नियम तोड़ने वाले परिवारों के साथ कमेटी सामाजिक कार्रवाई करेगी।

कोकदोरो अंजुमन के सदर अब्दुल मजीद अंसारी ने कहा कि अंजुमन कमेटी क्षेत्र अन्तर्गत जुआ खेलना, शराब या किसी प्रकार का नशापान पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है। मोहर्रम के मौके पर ढोल, बैंड, डीजे या नाच-गान पर पूर्ण रूप से रोक होगी।
गांव के मदरसा, स्कूल या शिक्षा से जुड़े किसी भी तरह की गतिविधि पर कमेटी बढ़-चढ़ कर काम करेगी। अभिभावकों से अपने बच्चों की तालीम देने पर जोर दिया गया।

सेंट्रल अंजुमन कांके के सदर हाजी अब्दुर्रहमान ने समाज में फैल रही बुराईयों से बचने का एक ही रास्ता है कि मुसलमान पैगम्बर मोहम्मद (स.) की सुन्नत अपनाएं। पूर्व जिला परिषद सदस्य अईनुल हक अंसारी ने कोकदोरो अंजुमन द्वारा समाज सुधार के लिए उठाए गए कदमों का स्वागत किया।

रांची अंजुमन के पदधारी नूर आलम ने कहा कि सामाजिक बुराईयों को रोकने के लिए पहले स्वयं अमल करना है। फिर अपने घर वालों और उसके बाद करीबी रिश्तेदारों को अमल कराना है।
सेक्रेट्री तबारक हुसैन, समाजसेवी मुस्तफा अंसारी, इरफान अंसारी, मास्टर शमीम अंसारी, मतिउर्रहमान, नौजवान कमेटी के सदर अफरोज आलम, परवेज आलम सहित कई लोगों ने भी अपनी बातें रखीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



