सगाई टूटने के बाद क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री आकृति अग्रवाल फिर आए साथ

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और अभिनेत्री आकृति अग्रवाल एक बार फिर से एक-साथ आ गए हैं। सगाई टूटने की सार्वजनिक घोषणा के कुछ हफ्तों बाद ही दोनों ने अपने मतभेदों को सुलझाकर अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इसी 12 अक्टूबर को आकृति अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर अपने और पृथ्वी शॉ के बीच सुलह होने की आधिकारिक पुष्टि की। अपने इस नोट में उन्होंने रिश्ते के टूटने की पूरी जिम्मेदारी खुद पर ली। स्वीकार किया कि वह अपने करीबियों की बातों से भ्रमित हो गई थीं।

आकृति ने अपने नोट में लिखा

“जब मैंने हमारी सगाई तोड़ी, तग मैंने उन लोगों की राय को अपने ऊपर हावी होने दिया, जो हमारे रिश्ते को हमसे बेहतर जानते प्रतीत होते थे। मुझे लगता है कि मैं भ्रमित हो गई थी। मैंने बिना कोई ईमानदार बातचीत किए फैसला ले लिया। मैं उस फैसले और उससे पहुंचे दर्द की जिम्मेदारी लेती हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद से हमने खुलकर बात की है, एक-दूसरे को समझा है और दोबारा साथ रहने का फैसला किया है। इस बार मैं चाहती हूँ कि हमारा भविष्य हमारी अपनी समझ, भरोसे और प्यार से तय हो। जब हम एक नई शुरुआत कर रहे हैं, तो कृपया हमारे इस फैसले का सम्मान करें।”

मार्च 2026 में हुई थी सगाई

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल ने इसी साल मार्च 2026 में सगाई की थी। हालांकि, सितंबर महीने में आकृति ने सोशल मीडिया पर उनके अलग होने की खबर साझा की थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि दोनों के भविष्य के रास्ते और परिस्थितियां अलग हैं। अब दोनों के दोबारा साथ आने से उनके फैंस के बीच खुशी का माहौल है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *