आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार अहले सुबह सेंगरा टोली में खूनी वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां एक सनकी बेटे ने अपने पिता और पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। उसकी तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सेंगरा टोली निवासी संदीप उरांव (35) ने पारिवारिक विवाद के दौरान अचानक घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर अपने पिता सुरेंद्र उरांव (60) पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने पत्नी सुजाता उरांव (27) और अपनी तीन वर्षीय बेटी रियांशी पर भी हमला कर दिया। हमले में पिता और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों की मौत हो चुकी थी, जबकि बच्ची खून से लथपथ हालत में दर्द से तड़प रही थी।
सूचना मिलने पर भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने घायल बच्ची को तत्काल अपनी गोद में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद करते हुए आरोपी संदीप उरांव को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
इस घटना के बाद पूरे सेंगरा टोली गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी का व्यवहार पिछले कुछ दिनों से असामान्य बताया जा रहा था।
गौरतलब है कि करीब 10 दिन पूर्व भंडरा थाना क्षेत्र के धनामुंजी गांव में भी एक सनकी बेटे ने अपनी मां और पत्नी की हत्या कर दी थी। लगातार दूसरी ऐसी घटना ने क्षेत्र में लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

