समुद्र तट पर रील बनाने में डूबा रहा जोड़ा, इस वजह से फूटा लोगों का गुस्‍सा, देखें वीडियो

नई दिल्ली देश वायरल
Spread the love

नई दिल्‍ली। सोशल मीडिया पर बढ़ते प्रभाव के कारण लोगों में रील बनाने का नशा छाता जा रहा रहा है। इसके लिए रील बनाने के लिए लोग तरह-तरह की उपाय और हरकतें करते हैं। ऐसे ही एक मामला तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि समुद्र तट पर रील बनाने में जोड़ा डूबा रहा। इसका वीडियो वायरल होने पर लोगों का गुस्‍सा फूट पड़ा।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक जोड़ा समुद्र किनारे टहलते हुए खुद का वीडियो (रील) रिकॉर्ड करता नजर आ रहा है। शुरुआत में यह क्लिप बिल्कुल सामान्य लगती है, लेकिन तभी यह खुलासा होता है कि उस जोड़े ने अनजाने में या वीडियो के चक्कर में अपने छोटे बच्चे को पीछे ही छोड़ दिया था, जो कि लहरों की चपेट में आकर बहने ही वाला था।

गनीमत यह रही कि समय रहते बीच पर मौजूद एक अजनबी की नजर उस बच्चे पर पड़ गई। उसने तुरंत आगे बढ़कर बच्चे को पकड़ लिया और सुरक्षित बचा लिया। वीडियो में वह अजनबी शख्स काफी हैरान और गुस्से में नजर आ रहा है। हालांकि, बच्चे के माता-पिता- इस बात से पूरी तरह बेखबर कि क्या हो गया है-आगे बढ़ते रहे। वीडियो के लिए पोज़ देते रहे।

यह पोस्ट तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर हैंडल ‘BellamSwathi’ द्वारा शेयर की गई, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इसे 51 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। (हालांकि, बेबवाइट इस पोस्ट की प्रामाणिकता या डिटेल्स की पुष्टि नहीं करता है।)

सोशल मीडिया पर ये प्रतिक्रिया

एक यूजर ने लिखा : ‘रील बनाने वालों को बच्चे पैदा करने से बैन कर दिया जाना चाहिए, उन्हें समाज से बहिष्कृत कर दिया जाना चाहिए।’

दूसरे यूजर ने कहा : ‘किसी अन्य देश में होते, तो ऐसे गैर-जिम्मेदार माता-पिता से बच्चे को तुरंत छीन लिया जाता।’

एक अन्य शख्स ने लिखा : ‘यह दयनीय, जघन्य और बेशर्म है। फेम (प्रसिद्धि) की अपनी इस भूख के लिए एक छोटे बच्चे की जान जोखिम में डालने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ऐसे लोग कभी बच्चा पाने के हकदार नहीं होते। भगवान का शुक्र है कि किसी इंसान ने बच्चे को सुरक्षित बचा लिया।’

एक यूजर ने गुस्से में कहा : ‘उसने बच्चे को देखा और फिर भी परवाह न करने का फैसला किया? इन लोगों को आखिर हो क्या गया है?’

एक अन्य भड़के हुए यूजर ने लिखा : ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं इतना गुस्से में हूं कि सामान्य शब्द भी कम पड़ रहे हैं- ऐसे लोगों का इस धरती पर अस्तित्व में रहने का भी हक नहीं है। यह बेहद हास्यास्पद है।’

ये है वीडियो

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *