सीएम हेमंत सोरेन ने किया कसमार-बरलंगा सड़क का निरीक्षण

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • तीनकोनिया चौक पर विधायक कल्पना सोरेन के साथ चखी पकौड़ी

बोकारो। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो जिले में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का औचक निरीक्षण 20 अक्‍टूबर को किया। इस दौरान उनके साथ विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। वापसी के क्रम में सेवाती घाटी का भी निरीक्षण किया।

सुदृढ़ होगी आवागमन व्यवस्था

कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क इस क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। इसके निर्माण कार्य के पूरा होने से आसपास के गांवों के लोगों को सफर करने में भारी सहूलियत होगी। बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी, साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

दुकान पर चखी चाय-पकौड़ी

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन कसमार के तीनकोनिया चौक स्थित एक स्थानीय दुकान पर पहुंचे। वहां उन्होंने आम लोगों की तरह बैठकर गरमा-गरम चाय और पकौड़ी का आनंद लिया। अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

स्थानीय लोगों से बातचीत की

इस दौरान मुख्यमंत्री और विधायक ने सहज और आत्मीय माहौल में स्थानीय लोगों से बातचीत की। उनका हालचाल जाना। क्षेत्र की जनसुविधाओं व जनजीवन के संबंध में फीडबैक लिया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *