गढ़वा पुलिस को मिले 29 नए बाइक, गश्ती व्यवस्था होगी मजबूत

झारखंड
Spread the love

  • एसपी ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार की ओर से गढ़वा पुलिस को 29 नए मोटरसाइकिल वाहन उपलब्ध कराये गये हैं। मंगलवार को पुलिस केंद्र में एसपी आशुतोष शेखर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी वाहनों को जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी को सौंपा गया। एसपी ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।

गढ़वा पुलिस को अब तक 88 मोटरसाइकिल वाहन उपलब्ध कराये जा चुके हैं। इन वाहनों के मिलने से पुलिसकर्मियों को नियमित गश्त करने और जरूरत पड़ने पर घटनास्थल तक शीघ्र पहुंचने में सहूलियत होगी। इससे अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाये रखने और आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

नये मोटरसाइकिल वाहनों के मिलने से जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी। पुलिसकर्मी विभिन्न इलाकों में नियमित गश्त कर सकेंगे। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में भी मदद मिलेगी। पुलिस की इस पहल से आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) यशोधरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिल्लू लोहरा, गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, पुलिस निरीक्षक सह सीसीआर प्रभारी संतोष कुमार, परिचारी प्रवर संदीप कुमार, परिचारी उपस्कर पंकज कुमार भारती, परिचारी परिवहन शाखा सतपाल सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *