CMPDI को कोल इंडिया स्थापना स्‍तर पर मिले 4 पुरस्कार

झारखंड
Spread the love

रांची। कोल इंड‍िया की सहायक कंपनी सीएमपीडीआई \CMPDI| के रांची स्थित मुख्यालय में 1 नवंबर, 2026 को कोल इंडिया का 52वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक (तकनीकी/प्लानिंग एंड डिजाइन) अजय कुमार के कोल इंडिया का ध्वज फहराने और कॉर्पोरेट गीत गायन के साथ हुई। सीएमपीडीआई को कोल इंडिया स्‍तर पर 4 पुरस्‍कार मिले।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में सीएमपीडीआई का टर्नओवर 12% बढ़कर ₹1,074.68 करोड़ (पिछली समान अवधि में ₹961.12 करोड़) और ‘प्रॉफिट आफ्टर टैक्स’ 23% बढ़कर ₹311.11 करोड़ तक पहुंच गया। ड्रिलिंग में सितंबर 2026 तक 5.31 लाख मीटर का काम पूरा कर लिया गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि से 12% अधिक है।

कोल इंडिया स्तर पर क्षेत्रीय संस्थान-7 (भुवनेश्वर) के कोसला कैम्प (बेस्ट ड्रिलिंग कैम्प), कंचन सिन्हा (बेस्ट रीजनल डायरेक्टर), प्रमोद कुमार (बेस्ट एचओडी) और सुदर्शन प्रसाद (व्यक्तिगत उत्कृष्टता) पुरस्‍कार मिले।

बेस्ट रीजनल डायरेक्टर का कंचन सिन्हा (क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय संस्थान-3, रांची), बेस्ट एचओडी का प्रमोद कुमार (महाप्रबंधक, यूएमडी, मुख्यालय) और व्यक्तिगत उत्कृष्टता पुरस्कार सुदर्शन प्रसाद (महाप्रबंधक, विद्युत एवं यांत्रिकी) को मिला।

गैर-कोयला खनिजों के तहत झारखंड में मैगनेटाइट, ओडिशा में ग्रेफाइट, आंध्र प्रदेश व महाराष्ट्र में रेयर अर्थ एलिमेंट्स और राजस्थान में आरईई-रेयर मेटल्स की खोज जारी है। कोयला ब्लॉक (7.5 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता) के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।

सौर ऊर्जा परियोजनाओं, अंडरग्राउंड कोल गैसीकरण पायलट प्लांट, एडवांस्ड बाथिमीट्रिक सर्वे के लिए अनमैन्ड सरफेस व्हीकल और जियोमैटिक्स कार्यों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *