रांची। सीसीएल ने कोल इंडिया और अपना 52वां स्थापना दिवस मुख्यालय दरभंगा हाउस में 1 नवंबर, 2026 को हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र और मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों और कोलकर्मियों द्वारा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में सीसीएल और क्षेत्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगीत और सीआईएल कॉर्पोरेट गीत का सामूहिक गायन किया गया। आसमान में उत्साह के प्रतीक स्वरूप गुब्बारे भी छोड़े गए।
निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि कंपनी की सफलता के पीछे हर एक कर्मी का कड़ा परिश्रम और टीम भावना है। उन्होंने सभी से सुरक्षा, गुणवत्ता, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण को अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
सीवीओ पंकज कुमार ने कहा कि संस्थान की वास्तविक ताकत उसकी कार्यसंस्कृति, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों में है। कर्मियों की निष्ठा और सकारात्मक सोच से ही राष्ट्र निर्माण को गति मिलती है।
समारोह के अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

