रांची। सीसीएल मुख्यालय समेत कंपनी के क्षेत्रों एवं इकाइयों में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (सीसीएमसी) वीके शुक्ला ने उपस्थित सभी कर्मियों को स्वाच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने शपथ लिया कि स्वच्छता को केवल कार्यस्थल तक सीमित ना रखते हुए इसका प्रभाव घर, गांव, मोहल्ले और पूरे समाज तक पहुंचाना चाहिए। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
साथ ही, सभी ने अपने आस-पास, गांव, मोहल्ले एवं कार्यस्थल को स्वच्छ रखने तथा कम से कम 100 अन्य लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाने और उन्हें स्वच्छता के लिए प्रति वर्ष 100 घंटे देने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत इस वर्ष अभियान को निर्धारित चरणों में संचालित किया जाएगा। 16 से 30 सितंबर, 2026 तक प्रिपरेटरी फेज़ चलेगा। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर, 2026 के अवसर पर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।
अभियान का इंप्लीमेंटेशन फेज़ 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलेगा। इस दौरान स्वच्छता, कार्यस्थल की साफ-सफाई, लंबित मामलों के निस्तारण और स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

