- सार्वजनिक शांति भंग न करने के मुचलके पर मिली रिहाई
नई दिल्ली। कॉकट्रेच पीपल्स पार्टी (CJP) से जुड़े और जंतर-मंतर के प्रदर्शनों के मामले में न्यायिक हिरासत में चल रहे सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और सामने आई जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं ने सार्वजनिक शांति और व्यवस्था को न बिगाड़ने का औपचारिक मुचलका (बॉन्ड अंडरटेकिंग) भरने के बाद ही जेल से रिहाई हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में हिरासत में लिए गए सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की प्रक्रिया पूरी करते हुए यह औपचारिकता निभाई गई।
दोनों ने भविष्य में सार्वजनिक शांति और व्यवस्था को बनाए रखने से संबंधित एक औपचारिक बॉन्ड पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल से बाहर आने की अनुमति मिली।
यह पूरा घटनाक्रम दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों और उसके बाद की कानूनी कार्रवाई से जुड़ा हुआ है। 13 अक्टूबर को प्रदर्शन स्थल पर प्रवेश और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के आरोपों के तहत इन दोनों नेताओं को हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद से वे न्यायिक हिरासत में थे।
अब कानूनी प्रक्रियाओं और शांति बहार के औपचारिक मुचलके पर हस्ताक्षर करने के बाद दोनों नेताओं की जेल से रिहाई हो चुकी है। इस पर समर्थकों और राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

