अलवर। राजस्थान के डीग जिले के बडेसरा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विधवा मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 13 साल के जुड़वां बेटों की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चे मां के अवैध संबंध का विरोध कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें रास्ते से हटा दिया गया।
मंगलवार सुबह दोनों जुड़वां भाइयों (विनय और विष्णु चौधरी) के शव उनके घर के पास ही एक प्लॉट में मिले। उनके गले पर धारदार हथियार से वार किए गए थे और सिर पर भी गंभीर चोटें थीं। सुबह जब बच्चे घर नहीं लौटे, तो उनकी मौसी ने शोर मचाया, जिसके बाद तलाश शुरू हुई।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मां प्रीति ने अपने प्रेमी को घर बुलाया था। इसके बाद प्रेमी और उसके 16 साल के बड़े बेटे ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मां, उसके प्रेमी और बड़े बेटे तीनों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
जांच में यह बात सामने आई है कि जुड़वां भाई मां के प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे थे, जबकि उनका बड़ा बेटा मां का साथ दे रहा था। महिला के पति निरंजन सिंह की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है, जिसके बाद वह अपने चारों बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही थी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

