- पंडाल और लाइटिंग विजेताओं को मिला सम्मान
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। विजयादशमी के पावन अवसर पर लोहरदगा के बक्सीडीपा में रावण दहन सह मेले का आयोजन बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरा परिसर उत्सवी माहौल में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले धू-धू कर जल उठे और घंटों तक चली शानदार आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस भव्य आयोजन में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत, उपायुक्त डॉ. संदीप कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा भगत, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य लखन प्रसाद साहू, कांग्रेस प्रतिनिधि अजय नाथ शाहदेव और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश साहू समेत जिले के कई गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सांसद, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने विजेता पूजा समितियों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया, जिससे समितियों के सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी, भव्य पुतला दहन औरार जनसैलाब के बीच यह आयोजन विजयादशमी के उल्लास का मुख्य केंद्र रहा।
पंडाल-लाइटिंग प्रतियोगिता के परिणाम
दुर्गा पूजा 2026 के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा की गई। इसमें विजेता समितियों को अतिथियों के हाथों ट्रॉफी व सम्मान प्रदान किया गया:
पंडाल
प्रथम पुरस्कार : बक्सीडीपा
द्वितीय पुरस्कार : साइडिंग
तृतीय पुरस्कार : बीआईडी
लाइटिंग
प्रथम पुरस्कार : देवस्थल, किस्को मोड़
द्वितीय पुरस्कार : चंद्रशेखर आजाद चौक
तृतीय पुरस्कार : मैना बगीचा
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

