व्यवहार न्यायालय में कर्मचारियों को मिला रिफ्रेशर कंप्यूटर प्रशिक्षण

झारखंड
Spread the love

लातेहार। व्यवहार न्यायालय, लातेहार में ई-कोर्ट्स परियोजना के अंतर्गत न्यायालय कर्मियों के लिए विशेष रिफ्रेशर कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य अदालती कामकाज को अधिक डिजिटल, पारदर्शी और त्वरित बनाना है।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मिश्र और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी देखरेख में कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकी प्रणालियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी कर्मचारियों को इस प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तकनीक को सीखकर और उसका सही उपयोग करके ही कार्यप्रणाली को बेहतर बनाया जा सकता है।

पीडीजे ने कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी से काम करने की सीख दी, ताकि आम जनता को सुलभ और त्वरित न्याय मिल सके।

इस रिफ्रेशर ट्रेनिंग के माध्यम से कोर्ट के कर्मचारियों को केस मैनेजमेंट, डेटा एंट्री और ई-कोर्ट्स से जुड़े विभिन्न सॉफ्टवेयर के संचालन की बारीकियां सिखाई गईं। इस प्रशिक्षण से आने वाले दिनों में लातेहार सिविल कोर्ट के दैनिक कामकाज में और अधिक तेजी तथा पारदर्शिता आएगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *