रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की मध्य भारतीय क्षेत्रीय परिषद (CIRC) द्वारा रायपुर में आयोजित बैडमिंटन लीग में रांची का नाम रोशन हुआ है। प्रतियोगिता के 100 प्लस आयु वर्ग जोड़ी स्पर्धा में रांची के सीए चंदन कुमार एवं सीए सुरेंद्र विश्वकर्मा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
स्वास्थ्य जागरुकता, खेल भावना और क्षेत्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस बैडमिंटन लीग में मध्य भारतीय क्षेत्रीय परिषद की 62 शाखाओं के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में रांची शाखा का प्रतिनिधित्व करते हुए सीए मनीषा बियानी, सीए चंदन कुमार, सीए सुरेंद्र विश्वकर्मा, सीए विवेक जैन, सीए कन्हैया मोदी, सीए पीयूष बंसल और सीए अनिकेत अग्रवाल ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विजेता जोड़ी को रायपुर शाखा की अध्यक्ष सीए रश्मि वर्मा, सचिव सीए ऋषिकेश यादव और कोषाध्यक्ष सीए शीतल कालरा ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन ने विजेता जोड़ी को बधाई देते हुए इसे पूरे रांची सीए परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक ऊर्जा भी प्रदान करता है और ऐसे आयोजन पेशेवरों में सौहार्द और टीम भावना को मजबूत करते हैं।
शाखा सचिव सीए दिलीप कुमार ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच खेल गतिविधियों में भाग लेना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रतिबद्धता दोहराई कि रांची शाखा आगे भी अपने सदस्यों को रचनात्मक और खेल गतिविधियों के लिए लगातार प्रोत्साहित करती रहेगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

