
तामिलनाडु। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले की एक विशेष POCSO अदालत ने चर्च के पादरी एस. अब्राहम (47 वर्ष) को चार अलग-अलग मामलों में चार बार मौत की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने उनके अपराध को “दुर्लभ से दुर्लभतम” श्रेणी का मानते हुए दोषी पर ₹52,000 का कुल जुर्माना भी लगाया।
आरोपी एस. अब्राहम तिरुनेलवेली जिले के मेला इलांथिकुलम इलाके में एक प्रार्थना सभा (प्रार्थना घर) चलाता था। उसने स्कूल की छुट्टियों के दौरान बाइबिल, संगीत और नैतिक शिक्षा सिखाने के बहाने 8, 12 और 13 साल की चार नाबालिग बच्चियों को फुसलाकर अपना शिकार बनाया। उनका शोषण किया।

पुलिस जांच के अनुसार, यह शोषण कोविड-19 लॉकडाउन (2020) के समय से शुरू होकर 2022 तक जारी रहा। दोषी बच्चों को डरा-धमकाकर चुप रखता था। किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी देता था।
जुलाई 2022 में सबसे छोटी (8 वर्षीय) पीड़िता ने पेट के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत की। जब मां उसे अस्पताल ले गई, तब डॉक्टर की जांच में यौन शोषण की पुष्टि हुई। इसके बाद परिवार की अन्य तीन बच्चियों ने भी आपबीती सुनाई।
परिजनों की शिकायत पर तिरुनेलवेली ऑल वूमेन पुलिस स्टेशन ने 5 जुलाई 2022 को मामला दर्ज कर अब्राहम को गिरफ्तार किया। विशेष अदालत के जज के. सुरेश कुमार ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोपी ने उन मासूम बच्चों का शोषण किया, जिनका मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी उस पर थी।
आरोपी के व्यवहार में पछतावे का कोई भाव नहीं दिखा, इसलिए चारों पीड़िताओं के प्रति किए गए गंभीर अपराध के लिए उसे चार बार मौत की सज़ा दी जाती है। अदालत ने राज्य सरकार को प्रत्येक पीड़िता को ₹10-10 लाख का मुआवज़ा देने का आदेश दिया है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

