राज्यपाल से मिले मुख्य डाक महाध्यक्ष, योजना एवं पहलों से कराया अवगत

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन ने 27 मई, 2026 को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्य डाक महाध्यक्ष ने राज्यपाल को विगत वर्ष के दौरान झारखंड डाक परिमंडल की सेवाओं एवं व्यवसाय विकास के विभिन्न क्षेत्रों में हुई वृद्धि से अवगत कराया। इस वर्ष शुरू की गई नई योजना एवं पहलों से भी अवगत कराया।

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान झारखंड डाक परिमंडल ने ग्रामीण डाक जीवन बीमा के व्यवसाय में पूरे भारतवर्ष में एक दिन में सर्वाधिक प्रीमियम कलेक्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

डाक जीवन बीमा/ग्रामीण डाक जीवन बीमा में 29.35 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया।  झारखंड डाक परिमंडल द्वारा दी जानेवाली सभी प्रकार की सेवाओं में 229.50 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्य डाक महाध्यक्ष के साथ उप मंडलीय प्रबंधक (डाक जीवन बीमा), झारखंड परिमंडल अमित कुमार भी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230