मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी संग पहुंचे दिउड़ी मंदिर

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • पूजा-अर्चना कर समस्त राज्य वासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को तमाड़ स्थित प्राचीन शक्तिपीठ सोलहभुजी मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में माता रानी की विधिवत् पूजा-अर्चना कर समस्त राज्य वासियों की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन संग पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना करते हुए माता रानी के दरबार में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। पूजन कार्य धार्मिक पुरोहित मनोज पंडा एवं मुख्य पाहन सुखराम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराया गया।

मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही आस-पास क्षेत्र के ग्रामीणों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग काफी उत्साहित नजर आए।

मुख्यमंत्री ने मां दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के उपरांत कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत हमारी पहचान है। प्रसिद्ध मां दिउड़ी मंदिर श्रद्वालुओं के लिए आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। मां दिउड़ी मंदिर परिसर आगमन से ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230