गांधीनगर डीएवी पब्लिक स्कूल में चेस प्रतियोगिता आयोजित

झारखंड खेल
Spread the love

  • मानस, श्रिया, संभव और आलोक बने चैंपियन

रांची। कांके रोड स्थित गांधीनगर डीएवी पब्लिक स्कूल के परिसर में गुरुवार को सामाजिक संस्था ‘ओथ’ के तत्वावधान में चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के ही 50 बच्चों ने हिस्सा लिया। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

​प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ‘ओथ’ के ट्रस्टी दीपक बंका, स्कूल के प्राचार्य पी.के. झा और वरिष्ठ सदस्य अमित कुमार ने किया। अति‍थियों ने कहा कि शतरंज खेलने से मानसिक विकास होता है। एकाग्रता बढ़ती है। बच्चों में निर्णय लेने की क्षमता सुदृढ़ होती है।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से कृष्णा प्रसाद, अमित दत्ता, शरद नाथ उपाध्याय, गोविंद झा, सोमा घटक, कौशल किशोर और रूपराज जी समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

​प्रतियोगिता में ​गर्ल्स अंडर-14 में श्रिया प्रथम, वैशाली रनर-अप रहीं। ​बॉयज अंडर-14 में मानस प्रथम, आयुष्मान दूसरे स्थान पर रहे। ​गर्ल्स अंडर-17 में अनुष्का प्रथम, मानसी प्रिया रनर-अप रहीं। ​बॉयज अंडर-17 में संभव प्रथम, मोहित उपविजेता बने।

​गर्ल्स अंडर-19 में मानसी प्रथम, वैभवी रनर-अप रहीं। ​बॉयज अंडर-19 में आलोक प्रथम, अपूर्व रनर-अप चुने गए। सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी अमित कुमार ने दी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *