राज्यपाल ने दिलाई न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को लोकायुक्त पद की शपथ

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखंड के लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 21 अप्रैल को लोक भवन स्थित दरबार हॉल में हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने लोकायुक्त अमिताभ कुमार गुप्ता को अपनी ओर […]

Continue Reading

तीन दिवसीय सांसद स्वदेशी मेला आड्रे हाउस में 1 मई से

रांची। सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में सोमवार को उनके रांची स्थित कार्यालय में तीन दिवसीय सांसद स्वदेशी मेला आयोजन के लिए आयोजन समिति के सदस्यों के संग बैठक हुई। इसमें श्री सेठ ने बताया कांके रोड स्थित आड्रे हाउस में 1 मई से 3 मई तक उपरोक्त मेला का आयोजन […]

Continue Reading

छात्र उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति अपनाएं : डॉ इंद्रनील मन्ना

रांची। बीआईटी मेसरा में पांच दिवसीय इनोवेशन, डिजाइन एवं एंटरप्रेन्योरशिप बूटकैंप का शुभारंभ 20 अप्रैल, 2026 को शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल, वाधवानी फाउंडेशन और एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से हुआ। इस अवसर पर बीआईटी के कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना ने छात्रों को उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित किया। बीआईटी के कुलसचिव […]

Continue Reading

Jharkhand : शिक्षा सेवा के अधिकारियों का तबादला, यहां देखें सूची

रांची। झारखंड सरकार ने शिक्षा सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसकी अधिसूचना स्‍कली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अपर सचिव सीता पुष्‍पा ने 20 अप्रैल, 2026 को जारी कर दी है। कहा गया है कि अधिसूचना द्वारा पदस्थापित सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने नियुक्ति संबंधी अधिसूचना द्वारा निर्गत आदेशों / शत का […]

Continue Reading

पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश

विश्वजीत कुमार रंजन गढ़वा। नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय के सभागार में अपराध समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण को लेकर कई अहम निर्देश दिए गए। एसपी ने पॉक्सो से जुड़े लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर […]

Continue Reading

नवनियुक्त सहायक आचार्यों के वेतन भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन पर उतरा संघ

रांची। राज्य में अगस्त–सितंबर 2025 से नियुक्त शिक्षकों को अब तक वेतन भुगतान नहीं हुआ है। इससे इन सहायक आचार्यों को गंभीर आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है। नियुक्ति के नौ माह बीत जाने के बाद भी प्रमाण पत्रों की जांच के नाम पर विभाग अब तक वेतन भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं […]

Continue Reading

श्री राधा गोपीनाथ मंदिर के 100 साल पूरे होने पर भव्य आयोजन

धनबाद। निरसा के उबचुरिया गांव स्थित श्री राधा गोपीनाथ मंदिर ने अक्षय तृतीया पर अपने 100 वर्ष पूर्ण होने का समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया। इस मंदिर की स्थापना स्वर्गीय मुकुंद लाल मिश्रा एवं स्वर्गीय जगबंधु चौबे ने की थी। यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। […]

Continue Reading

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल में अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्रों एवं शिक्षकों को आग से बचाव, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन एवं व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से […]

Continue Reading

बिशुनपुरा बाजार : सड़क पर बाइक खड़ी नहीं करने की अपील

विश्वजीत कुमार रंजन बिशुनपुरा (गढ़वा)। लगन के कारण बिशुनपुरा बाजार में इन दिनों खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है! बाजार क्षेत्र में सुचारु यातायात व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि […]

Continue Reading

अक्षय तृतीया पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में हुआ भव्य आयोजन

रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में अक्षय तृतीया का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन पूजा-अर्चना से हुआ। मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री राधा-कृष्ण की पूजा कराई। इस अवसर पर श्री राधा रानी का […]

Continue Reading