अतिक्रमण के विरुद्ध रांची नगर निगम की कार्रवाई जारी

झारखंड
Spread the love

  • शैक्षणिक संस्थानों के आसपास यातायात सुगम बनाने पर जोर

रांची। रांची नगर निगम शहर के मार्गों, फुटपाथों, सरकारी भूमि एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार कर रहा है। इस क्रम में 22 अगस्‍त को निगम की इंफोर्समेंट टीम ने रांची वूमेंस कॉलेज, साइंस ब्लॉक मार्ग, परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक एवं वार्ड संख्या-6 के बांधगाड़ी क्षेत्र में विशेष अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया।

शैक्षणिक संस्थानों के आसपास अनावश्यक अतिक्रमण के कारण सड़क एवं फुटपाथ का उपयोग प्रभावित होने के साथ-साथ यातायात पर भी दबाव बढ़ता है, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी होती है। इसे देखते हुए रांची वूमेंस कॉलेज एवं साइंस ब्लॉक मार्ग में अभियान चलाकर 15 अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान चार काउंटर, दो टीन की दुकानें एवं अन्य सामग्री जब्त की गई। अतिक्रमण हटने से मार्ग पर आवागमन सुगम बना। अनावश्यक जाम एवं भीड़ की स्थिति में कमी आई है।

इसी क्रम में परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक के निकट शास्त्री मार्केट में दुकानों के आगे सड़क/सार्वजनिक स्थान पर बनाए गए दो बड़े काउंटरों को ध्वस्त कर जब्त किया गया। वहीं वार्ड संख्या-6 के बांधगाड़ी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर चिन्हित दो स्थायी दुकानों तथा एक मकान के छज्जे को हटाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

रांची नगर निगम का उद्देश्य शहर के सार्वजनिक स्थानों, फुटपाथों एवं सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखते हुए नागरिकों के लिए सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करना है। निगम द्वारा नागरिकों एवं व्यवसायियों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक मार्ग, फुटपाथ एवं सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें।

शहर की यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुविधा बनाए रखने में निगम का सहयोग करें। भविष्य में भी अतिक्रमण एवं नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *