Jharkhand: महिला समेत दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर

गिरिडीह। बुधवार को झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। हेमंत सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर पारसनाथ जोन में सक्रिय रहे दो हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में शिवलाल हेम्ब्रम उर्फ शिवा और उसकी पत्नी सरिता हांसदा उर्फ उर्मिला शामिल हैं। […]

Continue Reading

पिता की हरकतों से तंग आकर बेटे ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला। जिले के जारी थाना की गोविंदपुर पंचायत के कमलपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की बसिला से मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय सहलू उरांव (पिता स्वर्गीय रामनाथ […]

Continue Reading

Jharkhand: हजारीबाग सेंट्रल जेल में बड़ी कार्रवाई: जेलर समेत 12 लोग निलंबित, जानें पूरा मामला

पूर्व सिपाही अशोक शर्मा हिरासत में हजारीबाग। बुधवार को बड़ी खबर झारखंड की हजारीबाग सेंट्रल जेल से आई है, जहां एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल और कार्रवाई हुई है। जेलर दिनेश वर्मा समेत कुल 12 लोगों को निलंबित कर दिया गया है। जबकि जेल से जुड़े एक पूर्व सिपाही अशोक शर्मा को हिरासत में लिया गया […]

Continue Reading

यातायात नियमों का पालन नहीं करनेवाले सरकारी कर्मियों की अब खैर नहीं

आनंद कुमार सोनी लोहरदगा। उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में परिवहन विभाग के कार्यों व राजस्व वसूली संबंधित बैठक 8 अक्‍टूबर को हुई। इसमें उपायुक्त ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभिन्न निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिये। उपायुक्त ने कहा कि जिला के साथ-साथ प्रखंडों में भी नियमित रूप से […]

Continue Reading

उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंची मईंयां सम्मान योजना की शिकायत

पलामू। उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा। लोगों की बातों को सुनते हुए उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति अग्रसारित करते […]

Continue Reading

मात्र 80 रुपये में ले सकेंगे मछली करी और चावल का स्‍वाद

पलामू। उपायुक्त समीरा एस ने बुधवार को एमएमसीएच परिसर में जेएसएलपीएस अंतर्गत पलाश दीदी कैफे का उद्घटान किया। इसके पश्चात उन्होंने जेएसएलपीएस डीपीएम अनिता केरकेट्टा से कैंटीन व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कैंटीन में तैयार किये गये भोजन का स्वाद भी लिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि इस कैंटीन के शुरू […]

Continue Reading

किसानों को दिया गया मत्स्य पालन की तकनीक पर विशेष प्रशिक्षण

गुमला। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय अधीन संचालित मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय में 4 से 8 अक्‍टूबर, 2025 तक मत्स्य किसानों के लिए सतत जलकृषि पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की प्रेरणा और मत्स्य निदेशालय के सहयोग से आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में गुमला […]

Continue Reading

मेधावी आदिवासी विद्यार्थियों को अब नि:शुल्क मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी का मिलेगा अवसर

रांची। झारखंड सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक पहल की गई है। कोटा के प्रतिष्ठित मोशन एजुकेशन संस्थान के सहयोग से अब झारखंड के विद्यार्थियों को NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग राज्य में ही उपलब्ध कराई जाएगी। रांची के हिंदपीढ़ी स्थित कल्याण विभाग के भवन […]

Continue Reading

नवजात शिशु खरीद-बिक्री मामले में तीन स्वास्थ्य कर्मी बर्खास्त

गणपत लाल चौरसिया गुमला। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रायडीह में नवजात शिशु की खरीद-बिक्री के मामले में तीन स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी को बर्खास्‍त कर दिया गया है। इसका आदेश सिविल सर्जन ने जारी कर दिया है। ग्रामीण बीटीटी रायडीह सुमन कुजूर, सहिया माझाटोली शंख मोड, रायडीह पार्वती देवी और सीएचओ आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बांसडीह रायडीह, […]

Continue Reading

निशिकांत दुबे ने की मांगः राहुल गांधी के पिछले दस वर्षों के विदेश दौरों की हो जांच

गोड्डा। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर लगातार हमला बोलने वाले राहुल गांधी पर झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य सांसदों के विदेश दौरे को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी और कुछ अन्य सांसद बिना भारत सरकार की […]

Continue Reading