एंटीलिया के बाहर पीपीई पहना शख्स सचिन वाझे निकला

नई दिल्ली/मुंबई। मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक पदार्थ से भरी स्कॉर्पियो प्लांट करने के षड्यंत्र मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कहा है कि एंटीलिया के बाहर सीसीटीवी फुटेज में पीपीई किट पहना हुआ जो शख्स दिखाई दे रहा है, वह सचिन वाझे ही है। एनआईए के अनुसार इस मामले […]

Continue Reading

भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध स्थिति में मौत

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना दिल्ली स्थित उनके आवास पर हुई है। रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद बुधवार को होने वाली भाजपा संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दिया गया है। रामस्‍वरूप शर्मा मंडी संसदीय क्षेत्र […]

Continue Reading

Big Breaking : नक्‍सलियों ने सड़क निर्माण में लगी एजेंसी के मुंशी और ठेकेदार को बनाया बंधक

आनंद कुमार सोनी लोहरदगा। जिले के एक बार फिर नक्सली घटना की सूचना आ रही है। इस घटना में दो टैक्‍टर को आग के हवाले कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी के संवेदक और मुंशी को भी नक्‍सलियों ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने इसकी अब तक पुष्टि नहीं की गई। […]

Continue Reading

झारखंड सहित 14 विधानसभा में उपचुनाव की घोषणा, 17 अप्रैल को मतदान, 2 मई को मतगणना

रांची। झारखंड के देवघर जिले के मधुपुर सहित देश के 14 विधासभा के उपचुनाव के तारीख की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग ने कर दी। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गया। आयोग के मुताबिक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू होगी। प्रत्‍याशी 30 मार्च तक […]

Continue Reading

गुजरात के 4 महानगरों में कल से 31 मार्च तक रात का कर्फ्यू

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर राज्य सरकार सतर्क हो गई है। रूपाणी सरकार ने 17 मार्च से राज्य के चार महानगरों अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में रात का कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है। यह कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। सरकार का यह आदेश 31 मार्च […]

Continue Reading

जम्मू के बाहरी क्षेत्र भलवाल में मिला ‘पीआईए’ लिखा गुब्बारा

जम्मू। जम्मू जिले के बाहरी क्षेत्र भलवाल से मंगलवार को एक डमी हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बरामद किया है। इस गुब्बारे पर ‘पीआईए’ लिखा हुआ है। जहाजनुमा गुब्बारे पर अंग्रेजी और उर्दू में ‘पीआईए’ लिखे होने के अलावा इसके एक हिस्से पर पाकिस्तानी झंडे का चिह्न (आधा चंद्रमा और सितारा) भी […]

Continue Reading

उत्तराखंड में एक और चिपको आंदोलन की गूंज

बागेश्वर। उत्तराखंड में एक और चिपको आंदोलन की गूंज सुनाई पड़ी है। इस बार बागेश्वर की महिलाओं ने 500 से ज्यादा पेड़ों को बचाने का संकल्प लेते हुए व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोला है। इन महिलाओं का कहना है कि कमेड़ीदेवी-रंगथरा-मजगांव-चौनाला मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 500 से अधिक पेड़ों को काटने के आदेश को […]

Continue Reading

​चीन सीमा पर मेचुका घाटी में मिला यूरेनियम का भंडार

अरुणाचल प्रदेश में मिले यूरेनियम स्थल को किया जा रहा है संरक्षित खोज के सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद अब शुरू होगा खनन देश के कई और राज्यों में चल रही है यूरेनियम भंडार की खोज   नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा से मात्र तीन किलोमीटर दूर अरुणाचल प्रदेश की मेचुका घाटी में यूरेनियम भंडार मिला है। हालांकि यहां बर्फीली पहाड़ियों […]

Continue Reading

पुलिस को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, लैंडमाइंस बरामद

चतरा। पुलिस और सीआरपीएफ को निशाना बनाने की साजिश नाकाम हो गई है। पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्‍य से लगाये गये शक्तिशाली लैंड माइंस बरामद किया गया है। उसे डिफ्यूज कर दिया गया है। झारखंड के चतरा जिले में पुलिस और सीआरपीएफ 190 बटालियन की संयुक्त टीम को यह सफलता हाथ लगी है। […]

Continue Reading

देश भर के 10 लाख कर्मी हड़ताल पर, बैंकों में लटके रहे ताले

रांची। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 15 मार्च को पूरे देश के लगभग 10 लाख से ज्यादा बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे। इसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और बहुत जगह निजी क्षेत्र के बैंक भी बंद रहे। हड़ताल के कारण सभी शाखाएं एवं प्रशासनिक कार्यालय बंद रहे। […]

Continue Reading