चिकित्सकों ने पेश की मानवता की मिसाल, ब्लैक फंगस के मरीजों को दी राहत

जयपुर। कोविड-19 के बाद ब्लैक फंगस ने सभी को हैरान परेशान कर दिया है। कोरोना संक्रमण के बाद म्यूकर माइकोसिस कोविड से ठीक हो रहे मरीजों को प्रभावित कर रहा है। इसके बाद राज्य सरकार ने इसको महामारी घोषित कर दिया। महामारी घोषित करने के बाद सवाईमानसिंह अस्पताल के चिकित्सकों ने इससे निपटने के लिए […]

Continue Reading

बाबा रामदेव ने बोला जवाबी हमला, आईएमए और फार्मा कंपनियों से पूछे 25 सवाल

हरिद्वार। एलोपैथी चिकित्सा पद्धित को लेकर योगगुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन (आईएमए) और फार्मा कम्पनियों को खुला पत्र जारी कर उनसे 25 सवाल पूछे हैं। सोमवार को जारी खुले पत्र में सबसे अहम सवाल यह है कि एलोपैथी में हाइपरटेंशन यानि बीपी का स्थायी समाधान क्या है। इसके अलावा एलोपैथी के पास टाइप-1 व […]

Continue Reading

इस शहर में ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए कम पड़ने लगे बेड

बंगलूरु। कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही देश में ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। बंगलूरु में म्यूकरमायकोसिस यानी ब्लैक फंगस के मरीज इतने बढ़ गए हैं कि शहर के अस्पतालों में बेड कम पड़ने लगे हैं। अस्पतालों में फंगल इंफेक्शन के लिए जो वार्ड थे, उनमें जगह नहीं बची है। […]

Continue Reading

इस राज्य में एक गांव ऐसा भी जहां अब तक नहीं पहुंचा है कोरोना

शिमला। एक ओर देश दुनिया में कोरोना महामारी को लेकर हाहाकार मचा है वहीं हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा इलाका भी जहां किसी भी रहने वाले को कोरोना छू तक नहीं पाया है। यहां बात हो रही है प्रदेश के जिला कुल्लू के प्राचीन गांव मलाणा की जिसे दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र गांव का गौरव हासिल है। यहां आज भी […]

Continue Reading

ब्लैक फंगस की बीमारी पर निगरानी रखने के लिए ममता सरकार ने गठित की विशेषज्ञ कमेटी

कोलकाता। बंगाल में भी कोरोना संक्रमितों में म्यूकोर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) का बढ़ता प्रकोप देखकर राज्य सरकार सतर्क हो गई है। राज्य सरकार ने ब्लैक फंगस की रोकथाम और बचाव के लिए 20 सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद राज्य सरकार ब्लैक फंगस को महामारी के तौर […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरू, कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को हर माह मिलेंगे 3 हजार रुपये

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की घोषणा की है। यह योजना उन अनाथ बच्चों के लिए है, जिन्होंने कोरोना के संक्रमण से अपने माता-पिता को खोया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ऐसे अनाथ बच्चों की आयु 21 वर्ष होने तक उनके भरण पोषण, […]

Continue Reading

संक्रमण को कम करने के लिए इस राज्य में दो सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन का प्रस्ताव

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शनिवार को कोविड -19 संक्रमण को कम करने के लिए राज्य में दो सप्ताह के लिए बिना किसी ढील के पूर्ण लॉकडाउन का प्रस्ताव रखा। यहां कानून निर्माताओं की बैठक में बोलते हुए स्टालिन ने कहा कि चिकित्सा और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कोविड -19 संक्रमण संख्या को कम […]

Continue Reading

Good News : अब लंदन भेजा गया त्रिपुरा का कटहल

त्रिपुरा। उत्तर-पूर्वी क्षेत्र से कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की निर्यात क्षमता को बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। असम के लाल चावल के बाद उस क्षेत्र से कटहल का निर्यात विदेश में किया गया। त्रिपुरा से 21 मई को 1.2 मीट्रिक टन ताजा कटहल की खेप लंदन निर्यात की गई। निर्यात […]

Continue Reading

चिपको आंदोलन के प्रणेता पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन

ऋषिकेश। पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन चलाने वाले पर्यावरणविद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मभूषण सुंदरलाल बहुगुणा (93) का शुक्रवार दोपहर निधन हो गया। उन्होंने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में आखिरी सांस ली। कोरोना संक्रमित बहुगुणा को 8 मई को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।  एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन […]

Continue Reading

जिन्होंने 300 कोरोना मृतकों का किया अंतिम संस्कार, उन्हें ही नहीं मिला बेड, तोड़ा दम

हिसार। कोरोना महामारी हर रोज हमारे सामने खौफनाक तस्वीरें रख रहा है। अस्पताल से लेकर श्मशान तक लचर स्थिति में व्यवस्था है। हिसार के रहने वाले प्रवीण को समय पर बेड नहीं मिला और उनकी मृत्यु हो गई। प्रवीण अब तक 300 से ज्‍यादा संक्रमितों का अंतिम संस्‍कार करवा चुके थे। लेकिन, जब वो संक्रमित […]

Continue Reading