हैदराबाद में बिहार की रहने वाली युवती का बोरे में बंद मिला शव, जानें पूरा मामला

अन्य राज्य अपराध देश
Spread the love

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बिहार की रहने वाली 21 वर्षीय युवती का शव एक बोरे में मिला। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी।

मृतक की पहचान रेहाना (उम्र 21 वर्ष) के तौर पर हुआ। वह, मूल रूप से बिहार की रहने वाली थीं। हैदराबाद में एक बैंक्वेट हॉल में काम करती थीं। हैदराबाद के अदीबट्ला थाना क्षेत्र में उसकी लाश मिली।

उसकी हत्‍या करने का आरोप अहमद सलाम (उम्र 21 वर्ष) पर लगा है। वह भी बिहार का रहने वाला है। फंक्शन हॉल में मजदूर के रूप में काम करता है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के शुरुआती अनुसंधानों के अनुसार, दोनों के बीच पिछले करीब एक साल से प्रेम संबंध थे। रेहाना की किसी अन्य व्यक्ति के साथ कथित नज़दीकियों को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

रेहाना आरोपी सलाम पर शादी करने का लगातार दबाव बना रही थी, जिसके कारण दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया था। सोमवार तड़के दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। गुस्से में आकर आरोपी सलाम ने कथित तौर पर रेहाना पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने और वारदात को छुपाने के लिए रेहाना के शव को एक बोरे में बंद कर दिया और वहां से भागने की कोशिश की।

सुबह करीब 5 बजे पुलिस को ‘डायल 100’ पर घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय सब-इंस्पेक्टर तुरंत मौके पर पहुँचे और कमरे की तलाशी ली, जहाँ उन्हें बेडरूम में एक बोरे के अंदर खून से सना हुआ शव मिला।

अदीबट्ला के एसीपी प्रदीप कुमार रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुबह करीब 5 बजे हमें डायल 100 पर कॉल मिली थी। सब-इंस्पेक्टर मौके पर पहुँचे और उन्होंने तस्दीक की कि एक बोरे के अंदर एक महिला का शव लिपटा हुआ था, जो खून से लथपथ थी और जिसकी हत्या कर दी गई थी।

आरोपी अहमद सलाम की उम्र 21 साल है और वह फंक्शन हॉल में मजदूरी करता है। वह और रेहाना करीब एक साल से रिश्ते में थे। चूंकि महिला उस पर शादी का दबाव बना रही थी, इसलिए उसने कथित तौर पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने मृतका के परिवार से बातचीत कर उनके संबंधों के बारे में अहम जानकारी जुटाई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस जघन्य अपराध में आरोपी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता थी या नहीं।

शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *