BJP सांसद मनोज तिवारी के घर लाखों की चोरी, पुलिस ने इस व्यक्ति को किया गिरफ्तार

अपराध मुंबई
Spread the love

मुंबई। बड़ी खबर मुंबई से आई है, दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और मशहूर गायक मनोज तिवारी के मुंबई स्थित आवास में 5.40 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है।

यह घटना अंधेरी पश्चिम के शास्त्रीनगर इलाके में स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट की है, जहां उनके पूर्व कर्मचारी ने ही चोरी को अंजाम दिया।

इस मामले में मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंदर पांडेय ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान सुरेंद्रकुमार दीनानाथ शर्मा के रूप में हुई है, जिसे करीब दो साल पहले नौकरी से हटाया गया था।

अंबोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रमोद पांडेय पिछले 20 वर्षों से मनोज तिवारी के मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि घर के बेडरूम में रखी कुल 5.40 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई थी। इसमें से जून 2025 में कपाट में रखे 4.40 लाख रुपये पहले ही गायब हो चुके थे, लेकिन उस समय चोरी करने वाले का पता नहीं चल पाया था।

चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए दिसंबर 2025 में घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसी क्रम में 15 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे सीसीटीवी अलर्ट के जरिए पूर्व कर्मचारी सुरेंद्रकुमार शर्मा को चोरी करते हुए देखा गया।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि आरोपी के पास घर, बेडरूम और कपाट खोलने की बनावटी चाबियां थीं, जिनकी मदद से वह आसानी से घर में प्रवेश करता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने उसी रात करीब एक लाख रुपये की चोरी की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

इसके बाद अंबोली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इससे जुड़ें
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK