लग्जरी होटल में चल रही थी बर्थ डे पार्टी, पुल‍िस ने मारा छापा, हुआ ये खुलासा

अन्य राज्य देश
Spread the love

अहमदाबाद। एक लग्जरी होटल में बर्थ डे पार्टी चल रही थी। पुलिस को पार्टी को लेकर एक गुप्‍त सूचना मिली। इसके बाद वहां पुलिस ने अचानक छापेमारी की तो बड़ा खुलासा हुआ। होटल राजकोट तालुका पुलिस स्टेशन से महज 850 मीटर की दूरी पर स्थित है। यह मामला गुजरात के राजकोट शहर का है।

पुलिस की लोकल क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल सराज़ा के बैंक्वेट हॉल में एक हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी चल रही है। यह पार्टी चिराग पटेल नामक व्यक्ति के जन्मदिन के मौके पर आयोजित की गई थी।

रेड के दौरान पुलिस ने हॉल से 76 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें 43 पुरुष और 33 महिलाएं शामिल थीं। इनमें कई प्रमुख उद्योगपति, टाइल्स व्यापारी और रसूखदार लोग शामिल थे।

पुलिस ने प्रारंभिक ब्रीथ एनालाइज़र टेस्ट के आधार पर 38 लोगों (35 पुरुष मेहमान और 4 होटल स्टाफ सदस्य/मैनेजर) के खिलाफ ‘गुजरात शराबबंदी कानून’ की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मौके से पुलिस ने भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) की 11 बोतलें (भरी और खाली दोनों) ज़ब्त कीं।  

शुरुआती जांच में महिलाओं के शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन पुलिस ने वहां मौजूद 90 से अधिक लोगों के ब्लड सैंपल मेडिकल जांच के लिए भेजे हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

राजकोट पुलिस के अनुसार, सभी 38 नामजद आरोपियों को लीगल नोटिस जारी कर दिए गए हैं। पुलिस अब होटल के लाइसेंस, सीसीटीवी फुटेज और शराब के मुख्य सप्लायर की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सख्त शराबबंदी के बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में शराब होटल तक कैसे पहुंची।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *