चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा को सौंप दिया है।
इस्तीफे की घोषणा करते हुए कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता और अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि विधायक के रूप में उन्होंने अपने तय 90 प्रतिशत लक्ष्यों को पूरा कर लिया है।
श्री सिंह ने कहा कि मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि मैंने राजनीति में चल रहे ‘माई-बाप’ कल्चर को खत्म किया। जनता को ही अपनी प्रेरणा मानकर काम किया। राज्य के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय नशे, रंगदारी, गैंगस्टरवाद और भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। इसे अपनी प्रगतिशील पहचान वापस पाने की सख्त जरूरत है।
कुंवर विजय प्रताप सिंह का यह फैसला 24 घंटे के भीतर AAP के तीसरे विधायक का पार्टी से बाहर जाना है। इससे एक दिन पहले ही समाना विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा और सनौर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था।
दूसरी ओर, AAP ने सोमवार सुबह आधिकारिक तौर पर कहा कि उन्होंने जोड़ामाजरा और पठानमाजरा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष से उनकी सदस्यता रद्द करने का अनुरोध करेगी। वहीं, कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पहले ही निलंबित किया जा चुका था।
AAP द्वारा 1 नवंबर को 2027 विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के तुरंत बाद यह राजनीतिक घटनाक्रम हुआ। पार्टी द्वारा संबंधित हलकों में नए प्रभारियों की नियुक्ति के बाद से ही इन विधायकों के टिकट कटने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

